मनोरंजन

अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत

Spread the love

2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि लंबे समय से उनकी डेब्यू फिल्म के बारे में बातें हो रही हैं, लेकिन अब खबर आई है कि वे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक का हिस्सा होंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज की भूमिका में अक्षय कुमार हैं। अक्षय के साथ मानुषी शुरुआत करेंगी।
मानुषी के लिए यह बड़ा अवसर है। अक्षय जैसे हीरो के अलावा यशराज फिल्म्स जैसा बड़े बैनर के साथ वे पारी शुरू कर रही हैं। साथ ही इस फिल्म में उन्हें संयोगिता जैसा दमदार रोल भी निभाने को मिल रहा है।
कहा जा रहा है कि मानुषी ने अपने रोल की तैयारी भी शुरू कर दी है। वे इतिहास आधारित किताबें पढ़ रही हैं ताकि पृथ्वीराज और अपने किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।
सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उन्हें हीरोइन की तलाश अरसे से थी जो मानुषी पर खत्म हुई। जल्दी ही इस बारे में अधिकृत घोषणा की जाएगी।
फिल्म की शूटिंग वर्ष के आखिर में शुरू होगी और इसे 2020 में रिलीज किया जाएगा। यह एक बड़े बजट की फिल्म है और अक्षय इस तरह की फिल्म अपने करियर में पहली बार करने जा रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button