नेशनल

मुझे विश्वास नफरत नहीं प्यार की जीत होगी – राहुल गांधी

Spread the love
Listen to this article

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट के औरंगजेब लेन में वोट डाला। उनके साथ इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन भी साथ थे। वोट डालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि ये चुनाव नोटबंदी, किसानों की समस्याएं, गब्बर सिंह टैक्स और राफेल में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने नफरत का इस्तेमाल किया और हमने प्यार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्यार जीत जाएगा। आपको बता दें कि देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें देखी गईं।
दिल्ली में सुबह-सुबह मतदान करने वालों में दीक्षित, माकन, हर्षवर्धन, गंभीर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल शामिल रहे। चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया। तिलक नगर से ‘आप के विधायक जरनैल सिंह ने भी ट्वीट करके एक मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया।
उन्होंने ट्वीट किया, ”पश्चिम दिल्ली की विधानसभा संख्या 29 (तिलक नगर) में मतदान केंद्र 27 में एक ईवीएम सुबह से काम नहीं कर रही है। उन्होंने अपना ट्वीट चुनाव आयोग को टैग किया और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की गुजारिश की। राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी। ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button