राष्ट्रीय खबरें

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इमाम साहिब में अदखारा इलाके को घेर लिया। पुलिस ने कहा, “घेराव कड़ा करने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया, जिसमें एक आंतकवादी मारा गया। ऑपरेशन अभी जारी है।”
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर इमामसाहिब शोपियां में तड़के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बल लक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के होने की आशंका है। गोलियों की आवाज बंद हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मौके पर एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवा को पहले ही स्थगित कर दिया गया था। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button