राष्ट्रीय खबरें

अंतरिक्ष में भारत को बड़ी कामयाबी, EMISAT उपग्रह लॉन्च किया गया

Spread the love

श्रीहरिकोटा से भारत के एमिसैट (ईएमआईएसएटी) उपग्रह को रविवार को 27 घंटों की उलटी गिनती के बाद प्रक्षेपित कर दिया गया। सोमवार को एमिसैट के साथ ही 28 विदेशी नैनो उपग्रह भी प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में उपग्रह स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा। एमिसैट उपग्रह का मकसद विद्युतचुंबकीय माप लेना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि प्रक्षेपण की उलटी गिनती सुबह छह बजकर 27 मिनट पर शुरू हो गई थी।
श्रीहरिकोटा से भारत के एमिसैट (ईएमआईएसएटी) उपग्रह को रविवार को 27 घंटों की उलटी गिनती के बाद प्रक्षेपित कर दिया गया। सोमवार को एमिसैट के साथ ही 28 विदेशी नैनो उपग्रह भी प्रक्षेपित किया गया।
एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि चार चरणों वाला पीएसएलवी-सी45 श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्चपैड से सोमवार को सुबह नौ बजकर 27 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। इस मिशन के जरिये अंतरिक्ष एजेंसी के हिस्से में कई पहली चीजों का श्रेय आएगा जहां वह विभिन्न कक्षाओं में उपग्रह स्थापित करेगी और समुद्री उपग्रह अनुप्रयोगों समेत कई अन्य पर कक्षीय प्रयोग करेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button