राज्य समाचार

तीसरे चरण के लिए 15 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पत्र

नामांकन के तीसरे दिन सात लोकसभा क्षेत्रों में 13 नामांकन पत्र दाखिल, दुर्ग में सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों का नामांकन

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के लिए नामांकन के तीसरे दिन 10 अभ्यर्थियों ने कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस चरण में प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक 15 अभ्यर्थियों ने 21 नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के तीसरे दिन तक सबसे अधिक दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर तथा रायपुर में नामांकन का खाता खुला। शनिवार को सरगुजा में एक,रायगढ़ में दो, जाँजगीर में एक, बिलासपुर में एक, कोरबा में एक, दुर्ग में तीन तथा रायपुर में एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 4 अप्रैल 2019 तक शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जाँच होगी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
श्री साहू ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। लोकसभा निर्वाचन के दौरान तीन चरणों में प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार 365 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। तृतीय चरण में एक करोड़ 17 लाख 48 हजार 439 मतदाता हैं जिनमें 63 लाख 84 हजार 735 पुरूष, 53 लाख 63 हजार 102 महिला तथा 602 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button