राज्य समाचार

रायपुर : नशीली दवा खिलाकर युवती से दुष्कर्म

रायपुर। एक युवती से ट्रेन में सफर के दौरान दोस्ती करने और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी ने खुद को सरकारी नौकरी में होना बताकर युवती से दोस्ती गांठी। अपने घर में बुलाकर नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया, फिर शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाता रहा।
पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र की 27 साल की युवती की 20 नवम्बर 2018 को ट्रेन में सफर के दौरान डंगनिया निवासी प्रियांक बल्लाखेड़े से मुलाकात हुई थी। बातचीत शुरू हुई और दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिया। फिर दोनों की मुलाकात होने लगी।
प्रियांक ने दोस्ती में विश्वास बढ़ाने के बाद युवती को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि पहली बार जब उसे घर बुलाया गया तब उसे नशीली चीज दे दी गई थी, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती को शादी का झांसा देकर प्रियांक ने नवंबर 2018 से 7 फरवरी 2019 तक संबंध बनाता रहा।
उसने युवती को बताया था कि वह सरकारी नौकरी में है। नौकरी के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया था। युवती उसकी बातों पर विश्वास करती रही जिसका फायदा प्रियांक उठाता रहा। बाद में उसने युवती से शादी से इन्कार कर दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button