राज्य समाचार

थाईलैंड की हेल्थ स्कीम समझकर रायपुर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव थाईलैंड से रायपुर लौटे उन्होंने कहा- वहां की हेल्थ स्कीम पूरी तरह एडॉप्ट करने लायक है। बेहतर हेल्थ स्कीम चल रही है। तमाम पहलुओं पर विचार कर लागू करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा- उनको गहन अनुभव है मोदी जी की यात्रा का उसे ध्यान में रखकर उन्होंने कहा होगा।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने टीएस सिंहदेव के थाईलैंड दौरे पर सवाल उठाते हुए मुस्कुराते हुए कहा था- लोग थाईलैंड किंउ जाते हैं ये सबको पता है।
स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों के बार-बार थाईलैंड जाने के मामले पर सिंहदेव ने कहा- समीक्षा करा लेंगे। अगर कोई पात्र नहीं है तो उसे शासकीय काम में ही रहने का हक नहीं।

टीएस सिंहदेव सुपेबेड़ा रवाना हुए

सिंहदेव ने कहा- सुपेबेड़ा के हालात का जायजा लेना जरूरी है। एक डॉक्टरों की टीम भी जल्द ही सुपेबेड़ा भेजी जाएगी। सभी चीजों की जानकारी लेने जा रहें कि वहां क्या व्यवस्था है, क्या जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो ये सुनिश्चित है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button