खेल

वर्ल्डकप 2019: पाकिस्तान बायकॉट की खबरों के बीच भारत-पाक मैच के टिकटों के लिए आए 4 लाख आवेदन

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव की स्थिति है. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर और यहां तक कि बीसीसीआई चाहती है कि पाकिस्तान से टीम इंडिया एक भी मैच न खेले. इसी बीच चौंकाने वाली खबर है कि शायद सभी ऐसा नहीं चाहते. इसीलिए भारत-पाक मैच देखने के लिए चार लाख से अधिक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन कर दिया है. 16 जून को भारत-पाक मैच जिस मैदान में होना है, उस मैदान की क्षमता सिर्फ 25000 है, जबकि मैच देखने के लिए 4 लाख आवेदन किये जा चुके हैं. इससे साफ़ है कि भले ही प्रशासक और खिलाड़ी पाक से नहीं खेलने की बात कर रहे हों, लेकिन इस मैच का जलवा प्रशंसकों के बीच बरकरार है.
हरभजन सिंह जैसे शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ राउंड रोबिन मुकाबले के बहिष्कार की मांग की है जबकि चेतन चौहान जैसे अनुभवी चाहते हैं कि भारत पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी देकर आईसीसी पर दबाव बनाए. आईसीसी विश्व कप के टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्थी ने लंदन में प्रचार कार्यक्रम के दौरान बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में होने वाले मैच के टिकटों की मांग इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच और लार्ड्स में होने वाले फाइनल से भी अधिक है.
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने एलवर्थी के हवाले से कहा, ‘‘इस मैच (भारत बनाम पाकिस्तान) के टिकटों के आवेदकों की संख्या 400000 से अधिक है जो काफी बड़ी संख्या है. स्टेडियम में सिर्फ 25000 दर्शक आ सकते हैं. इसलिए काफी लोग निराश होंगे.’ एलवर्थी ने बताया कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले के लिए 230000 से 240000 लोगों ने आवेदन किया है जबकि फाइनल के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 260000 से 270000 के बीच है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button