छत्तीसगढ़

मूणत क्या धनिया बोएंगे, राज्य की जनता ने भाजपा का धनिया बो दिया है – मोहन मरकाम

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनो ‘धनिया बोना’ बड़ी चर्चा में है। पहले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपनी पार्टी की एक बैठक में कांगेस को चेतावनी देते हुए धनिया बो देने की बात कही, अब उस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि राज्य की जनता ने भाजपा का धनिया बो दिया है। इसलिए भाजपा 14 सीटों पर सिमट गई है। राजेश मूणत को दूसरे का धनिया बोने से पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि मंत्री रहते हुए क्यों उनकी हार हुई, इस पर चिंतन करना चाहिए। धनिया को कौन बोता है, ये जनता तय करती है। वहीं समय बदलाव करने पर सरकारी कर्मचारियों के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को राहत देने 6 दिनों से 5 दिन की वर्किंग निर्धारित की गई है। इससे कर्मचारी ज्यादा समय अपने परिवार को दे पाएंगे। कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। इससे सरकारी कर्मियों को ही राहत मिलेगी। वहीं खाद आवंटन में कमी पर श्री मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार 45 फीसदी खाद कम दे रही है। राज्य सरकार ने साढ़े 7 लाख मीट्रिक टन खाद मांगा है, इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र में बैठी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव करती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button