राजनीतीराज्य समाचार

विधानसभा चुनाव के बाद डॉ. रमन का पहला दौरा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंच कर राजनादगांव जिले की कोर ग्रुप की बैठक ली जिसमें उन्होंने अपनी विधानसभा में जीत के लिए सभी को धन्यवाद दिया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। डॉक्टर रमन सिंह के आज की दौरे की खास बात यह रही की उनका आज भिलाई , दुर्ग और राजनंदगांव में जगह जगह कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव सम्पन होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला दौरा था। कार्यकताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने हार से उबर कर कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता भावुक भी हो गए और नारे लगाने लगे “डॉक्टर साहब आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं” और साथ ही लोकसभा में भारी बहुमत का आश्वाशन भी दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button