राजनीतीराज्य समाचार

राज बब्बर व रागिनी नायक आज छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

Spread the love

रायपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर आज सुबह 11.15 नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता लेने के बाद दोपहर 1 बजे राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे राजनांदगांव से रायपुर आकर रात्रि 7.40 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक 3 नवंबर को सुबह 10.15 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता लेंगी। दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
4 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे रायपुर से गिदर्री खुज्जी विधानसभा के लिये रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे गिदर्री, दोपहर 2 बजे राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राजनांदगांव से रायपुर के लिये के लिये रवाना होंगी। रायपुर पहुंचकर नियमित विमान सेवा द्वारा रात्रि 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button