राज्य समाचार

डाक विभाग के अफसर ने जहर खाकर आत्महत्या की

Spread the love

रायपुर। रायगढ़ पोस्ट ऑफिस में पोस्टल सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ डी.के. पंडा ने रायपुर स्थित अपने बंगले में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
सूत्रों के मुताबिक पंडा मूल रूप से पुसौर ब्लॉक के पड़िगांव के निवासी थे। लंबे समय से उनका रायपुर में रहना हो रहा था। फरवरी 2017 में उनकी रायगढ़ में नियुक्ति हुई थी। पिछले कुछ समय से ऑफिस के कामकाज को लेकर उन पर काफी दबाव था। तीन साल पहले जब वे कोरिया में पदस्थ थेे जनकपुर क्षेत्र में उन्होंने एक विभागीय भ्रष्टाचार पर से पर्दा उठाया था। उस मामले में 3 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई थी। रायगढ़ में पदस्थापना के बाद दोषी लोगों व्दारा उन पर प्रेशर बनाया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि कोरिया जहां वे पहले पदस्थ थे वह रायगढ़ डिवीजन में ही आता है। उन्होंने अपने कुछ नजदीकी साथियों के साथ शेयर भी किया था कि विभाग के ही कुछ लोग उन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। चुनाव के बाद वे रायगढ़ से रायपुर आए थे। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button