बलौदाबाजार-भाटापारा
जर्मनी : 95 साल के शख्स पर 36,000 हत्याओं का आरोप
जर्मनी|मामला जर्मनी का है। आरोपी का नाम हैंस एच है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गार्ड के रूप में तैनात था।
बर्लिन। जर्मनी के 95 साल के एक व्यक्ति पर नाजी यातना शिविर में 36 हजार लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह व्यक्ति शिविर के गार्ड के रूप में तैनात था। जर्मनी के अभियोजकों ने बर्लिन के रहने वाले हैंस एच नामक व्यक्ति पर ये आरोप लगाए हैं।
उसने ऑस्ट्रिया के मौथैसेन शिविर में इस अपराध को अंजाम दिया था। बर्लिन के लोक अभियोजक दफ्तर की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। डेथ हेड बटालियन से संबंधित हैंस एच 1944 से 1945 के दौरान यातना शिविर के गार्ड के रूप में तैनात था। इस दौरान शिविर में 36,223 कैदियों की मौत हुई थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now