17/04/2026

रायपुर/खरसिया/आरंग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिर दुहराया कि विकास के लिए सही नीयत, नीति और नेतृत्व की जरूरत होती है, जो कांग्रेस के पास है ही नहीं। मुख्यमंत्री आज खरसिया के जोबी और आरंग में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है जबकि भाजपा आम आदमी के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए ठोस काम करती है। कांग्रेस ने कभी गरीबों, मजदूरों, किसानों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। अपने 15 वर्षों के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों और हासिल उपलब्धियों की विस्तार से उन्होंने चर्चा की। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही किसानों, आदिवासियों, गरीब परिवारों, महिलाओं आदि के कल्याण के काम हुए। उन्होंने वादा किया कि चौथी बार उनकी सरकार बनने के बाद स्मार्ट कार्ड की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी जाएगी। आयुष्मान योजना का जिक्र भी उन्होंने अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि चुनाव सामने देखकर कांग्रेस को होश आया कि गरीबों को चावल देंगे जबकि भाजपा सरकार 11 सालों से यह काम कर रही है।
कृषि क्षेत्र में लिए गए क्रांतिकारी फैसलों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है। 2000-2003 में सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदती थी, परिवहन शुल्क तक नहीं देती थी। किसानों का धान पानी में डुबाकर खरीदने वाले कांग्रेस नेताओं ने किसानों पर आर्थिक बोझ लादने का काम ही किया। आज प्रदेश सरकार किसानों की उपज बढ़े हुए समर्थन मूल्य और बोनस पर 2050-2070 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद रही है। उन्होंने आने वाले वर्षों में धान का समर्थन मूल्य 27 सौ-28 सौ रुपए प्रति क्विंटल हो जाने का भरोसा भी दिलाया। कर्नाटक में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के नाम पर छलावा किया गया और अब वहां के किसानों को जेल जाना पड़ रहा है। सिंचाई, पानी, स्कूल आदि की बढ़ी सुविधाओं व क्षमता की चर्चा भी उन्होंने की। उन्होंने चौथी बार सरकार में आने के बाद लघु, सीमांत किसानों व भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ ही हर गरीब वृद्ध को एक हजार रुपए मासिक पेंशन देने, कन्यादान योजना में दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने और नोनी सुरक्षा योजना की राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का वादा भी किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच एवं कल्पना ऊंची हो, उत्साह से आगे बढऩे का संकल्प हो तो विकास मूर्त नजर आता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News