राष्ट्रीय खबरें

नोटबंदी के दो साल : नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

देश में 8 नवंबर को नोटबंदी के दो साल पूर हो गए हैं। नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि 8 नवंबर 2016 को उठाया गया कदम ‘आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला’ है।
नोटबंदी के दो साल पर कांग्रेस आज नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अब नोटबंदी की जवाबदेही सुनिश्चित करने का वक्त आ गया है। पीएम मोदी को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर चेन्नई में प्रदर्शन शुरू किया।
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का आजाद मैदान से प्रदर्शन शुरू हो गया है।
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता रिजर्व बैंक के सामने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button