राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ लाया आरोप पत्र

रायपुर। दूसरे चरण के मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने आज छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।
       राजीव भवन में मीडिया के समक्ष 103 बिन्दुओं वाला आरोप पत्र जारी करते हुए पुनिया ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार की गलत नीतियों, नौकरशाही, तानाशही रवैये, योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता, भ्रष्टाचार, घोटालों के कारण गरीब मजदूर, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी, अधिकारी, गृहणियां, छात्र, युवा, अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछडे़ वर्ग के लोग परेशान होकर लगातार आंदोलन करते रहे। कांग्रेस ने सरकार के भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, वादा-खिलाफी के विषयों को सदन से लेकर सड़कों तक लगातार उठाया, किन्तु सरकार ने एक भी विषय पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। विशेषकर भ्रष्टाचार पर। अब हमारा उद्देश्य इस भ्रष्ट, कमीशनखोर और वादे को चुनावी जुमला कहने वाली पार्टी की सरकार तानाशाही प्रवृत्ति अपनाकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूब सत्ता के मद में मदमस्त हो चुकी है। जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। छत्तीसगढ़ में जन-जन का स्पष्ट उदेश्य है कि अब वक्त है बदलाव का । जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। झूठे संकल्पों के सहारे अब और सरकार नहीं बनाई जा सकती है ना चलाई जा सकती है। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता है। अब जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button