राजनीतीराज्य समाचार

भाजपा के संकल्प पत्र के 2022 में हो सकती है नये छत्तीसगढ़ की झलक

Spread the love

रायपुर। भाजपा के संकल्प पत्र में 2022 के छत्तीसगढ़ की झलक नजर आएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार संकल्प पत्र में भाजपा कोई बड़ी और लोकलुभावन घोषणा करने की तैयारी में नहीं है। संकल्प पत्र में चालू योजनाओं के विस्तार का रोडमैप पेश किया जाएगा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो घोषणा पत्र में तीन वर्ग पर विशेष फोकस किया गया है। इसमें किसान, युवा और आदिवासी वर्ग शामिल हैं। भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तार किया जाएगा। अब तक किसानों को बिजली में छूट, खेती और डेयरी में सब्सिडी दी जा रही थी।
अब समग्र कृषि के लिए प्लान पेश किया जा सकता है। इसमें खेती और पशुपालन एक साथ करने पर विशेष प्लान किया जाएगा। धान, तेंदूपत्ता के बोनस की राशि को बढ़ाने का वादा भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि युवाओं को रोजगार के अवसर में नये प्रयोग किये जा रहे हैं। युवाओं को आईटी सेक्टर और स्टार्ट अप के लिए प्रदेश में विशेष प्रावधान का वादा किया जा सकता है।
छोटे और मझोले उद्योगों के लिए केंद्र की तर्ज पर भाजपा भी छूट देने की घोषणा कर सकती है। हर जिले में महिला वर्किंग हॉस्टल, हर ब्लाक में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल, आदिवासियों के विकास के लिए वनोपज आधारित उद्योग पर राहत, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए सहायता जैसी घोषणाएं की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि सामूहिक विवाह योजना, गर्भवती माता के लिए योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, पेंशन योजना में राशि बढ़ाने का संकल्प ले सकते हैं। वनोपज भंडारण और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर सहायता का प्रावध्ाान किया जा सकता है। शहरों के विकास की प्लान, हर आदमी का घर, डिजिटल छत्तीसगढ़, कालेज छात्रों को लैपटाप, सरस्वती साइकिल योजना का दायरा बढ़ाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी हुंकार भरेंगे। कांग्रेस विधायकों वाली खुज्जी, खैरागढ़ और कोण्डागांव विधानसभा में शाह चुनाव सभा करेंगे। शाह सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां से रवाना होकर 12 बजे अंबागढ़ चौकी (खुज्जी विधानसभा क्षेत्र), अतरिया (खैरागढ़) में दोपहर 2 बजे और कोंडागांव में शाम 4:45 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे।
अमित शाह का समय नहीं मिलने के कारण संकल्प पत्र की घोषणा के कार्यक्रम को टाल दिया गया है। अब संकल्प पत्र 10 नवंबर को जारी होगा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो संकल्प पत्र की घोषणा के लिए एक निजी होटल को बुक कराया गया था, लेकिन देर शाम उसे कैंसिल कर दिया गया। यही नहीं, संकल्प पत्र की एक हजार कापी आनन-फानन में तैयार भी कराई गई थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button