राजनीतीराज्य समाचार

आप के 2 कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास

Spread the love

भानुप्रतापपुर। आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। मामला भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर का है, जहां कुकरीपारा के पास दो लोग आप के कार्यकर्ताओं पर पिस्तौल अड़ाकर जमकर मार पीट की। आप के कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस तत्काल हरकत में आई और शिकायत के आधार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से पिस्तौल और हंसिया बरामद किया गया है।
आप कार्यकर्ता धनीराम यादव और झननू राम कोरेटी ने बताया कि मोतीराम गावड़े और संतु नरेटी ने बिना किसी कारण गाड़ी से उतार से जानलेवा हमला किया। दोनों आरोपियों ने पिस्तौल और एक हाथ में हंसिया लहराते हुए गाली-गलौच भी की। दोनों जान बचाकर भागे। आप कार्यकर्ताओं ने इस मामले की पूरी जानकारी क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी कोमल हुपेंडी को दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button