राज्य समाचार

जमाने बाद सामने आई अजीत जोगी की पैंट-शर्ट वाली फोटो

Spread the love

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी परिवार समेत इस समय गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके बेटे अमित जोगी ने आज ट्विटर पर गोवा की कुछ तस्वीरें शेयर की।
सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को मतदान समाप्त होने के बाद जोगी परिवार हफ्ते भर तक भावी चुनाव परिणामों को लेकर विचार मंथन करते रहा। उसके बाद कार्यक्रम बनाकर अजीत जोगी, श्रीमती रेणु जोगी, अमित जोगी एवं ऋचा जोगी मुम्बई के लिए निकल पड़े। मुम्बई में दो दिन रहकर अजीत जोगी ने वहां के नानावटी हास्पिटल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आज दोपहर जोगी परिवार गोवा पहुंचा। अमित जोगी ने सोशल मीडिया में गोवा की कुछ तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में अजीत जोगी, अमित एवं ऋचा दिखाई दे रहे हैं। जमाने बाद अजीत जोगी की पेंट शर्ट वाली कोई तस्वीर सामने आई है। एक अन्य तस्वीर फ्लाइट की है, जिसमें श्रीमती रेणु जोगी, अमित एवं ऋचा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर अमित ने ट्विटर पर लिखा है दो भावी विधायकों के साथ।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button