राज्य समाचार

1 ईनामी नक्सली समेत 2 पकड़े गए

Spread the love

रायपुर। नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में 1 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 2 लोग गिरफ्तार किए गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा जिले की संयुक्त टीम सर्चिंग में निकली हुई थी। 20 नवंबर की रात ओरछा थाना से रवाना हुई डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग करते आगे बढ़ रही थी। 22 नवंबर को सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस टीम ग्राम भटबेडा एवं बट्टेकाल के बीच जंगल पहुंची ही थी कि नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस पार्टी ने भी तत्काल पोजीशन लेते हुए जवाबी फायरिंग शुरु की। पुलिस की फायरिंग भारी पड़ी और नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। घटना स्थल के पास दो 1 पुरुष एवं 1 महिला संदिग्ध मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया नक्सली हैं। महिला का नाम आयतो बैजामी उर्फ मनकी है। तालनार की रहने वाली है। उस पर 1 लाख का ईनाम रहा है। दूसरे का नाम लक्ष्मण सोरी है। बट्टेकाल का रहने वाला है। आयतो बैजामी ने तालनार केएएम एस के अध्यक्ष होने एवं लक्ष्मण सोरी ने बट्टेकाल मिलिशिया का सदस्य होने की बात स्वीकार की। आयतो के पास से 1 नग 12 बोर बंदूक, 1 नग पोच, 3 नग 12 बोर का जिंदा कारतूस तथा लक्ष्मण सोरी के पास से 1 नग भरमार बंदूक  बरामद की गई। जहां फायरिंग हुई उसके आसपास नक्सलियों का एक बेग, नक्सली साहित्य, मोबाइल चार्जर, दवाओं से भरा बॉक्स, फटाका एवं  सोलर प्लेट मय तार बरामद किए गए। इन दोनों नक्सलियों को आज अदालत में पेश किया गया। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button