राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ : कांग्रेसी नेता ने थामा भाजपा का दामन

रामदयाल उइके इसके पहले भी भाजपा में रह चुके है

Spread the love

छत्तीसगढ़ इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और इसके लिए तारीखों का ऐलान भी हो चूका है | सभी राजनितिक पार्टिया जब अपने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है , तभी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है | दरअसल कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पाली -तानाखार से विधायक रामदयाल उइके ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है | चुनाव के पहले उसके एक बड़े नेता का भाजपा में चले जाना यक़ीनन कांग्रेस का मनोबल तोड़ने वाला होगा | रामदयाल उइके ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की |
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गौरतलतब है की अभी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है | रामदयाल उइके इसके पहले भी भाजपा में रह चुके है 18 साल पहले उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो गए थे | अब एक फिर रामदयाल उइके ने भाजपा में वापसी कर ली है | भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उइके ने कहा जहा आदिवासी नेता का मन सम्मान ना हो वहा ऐसे कदम उठाये जा सकते है कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आये हुए थे , तब विधायक होने के बावजूद भी रामदयाल उइके को उनके साथ मंच साझा नहीं करने दिया गया था इस बात से भी रामदयाल उइके नाराज बताये जा रहे थे |
रामदयाल उइके आदिवासी नेता है और के आदिवासियों में उनका अच्छा खासा वर्चस्व मन जाता है | ऐसे में रामदयाल उइके का भाजपा में आना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है |

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button