नेशनल

पीएम मोदी बिहार आने से पहले पुराने भाषण याद कर लें: तेजस्वी

https://www.facebook.com/share/Xojit7vcWzNoKuyP/?mibextid=oFDknk

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि यह चुनाव किसी पार्टी की जीत के लिए नहीं बल्कि देश और संविधान बचाने के लिए है। आरोप लगाया कि मोदी जी ने पांच वर्षों में फर्जी नारों से देश को सिर्फ ठगा है। जातिवादी नीतियों से संचालित सरकार ने वंचित और उपेक्षित वर्गों की हकमारी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि पांच वर्षों में पांच दिन के लिए भी देश में अच्छे दिन नहीं आए, जबकि मोदी जी का गप्पबाजी और पब्लिसिटी नॉनस्टॉप चलती रही। कहा है कि पीएम को बिहार आने से पहले अपने वर्ष 2014 लोकसभा और 2015 विधानसभा चुनाव के भाषण याद कर लेने चाहिए। यह देखना चाहिए कि तब कैसे-कैसे आसमानी वादे किए थे। उम्मीद है बिहार में विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज के बारे में जरूर बताएंगे।

Related Articles

Back to top button