छत्तीसगढ़राजनीती

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बनाए गणेश कुमार कुलदीप, सचिव बने नूतन सिंह ठाकुर

कोरबा, अधिवक्ता संघ कोरबा का 07 अप्रैल को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमे सभी पदों पर दावेदार प्रत्याशियों के लिये मतदान किया गया। चुनाव संचालन हेतु पदस्थ मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी वरिठ अधिवक्ता गोपी कौशिक ने बखूबी निभाई।
अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः प्रत्याशी धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप, अब्दुल रहमान एवं सुधीर कुमार निगम ने अपनी दावेदारी ठोंकी थी। जिसमे गणेश कुलदीप ने विजय पताका फहराई। कुलदीप 36 मतो से विजयी हुए।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे अनीश कुमार सक्सेना को 308 मत, नरेश कुमार साहू को 186 को मत, बद्री प्रसाद मोदी को 161, संदीप प्रजापति को 34 मत मिले। इसमें अवैध मत 28 करार दिए गए। इस तरह उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) में अनीश कुमार सक्सेना 308 मत से विजयी रहे।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे शिव कुमारी कंवर को 282 मत, उत्तरा राठौर को 232 मत, राजेश्वरी राठौर को 190 मत मिले। इसमें अवैध मत 13 करार दिए गए। इस तरह उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) में शिव कुमारी कंवर 282 मत से विजयी रही।


जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-26 में सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे नूतन सिंह ठाकुर को 287 मत, सुनील यादव को 264 मत, रघुनंदन सिंह ठाकुर को 139 मत, प्रशांत कुमार को 21 मत मिले। इसमें अवैध मत 5 करार दिए गए। इस तरह सचिव पद में नूतन सिंह ठाकुर 287 मत ने पुनः बाजी मारी।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सहसचिव पद हेतु चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें राजू कुमार देवांगन को 271 मत, नंदकिशोर पासवान को 187 मत, बालक राम बरेठ को 127 मत, सौरभ अग्रवाल को 124 मत मिले। इसमें अवैध मत 7 करार दिए गए। इस तरह सहसचिव पद में राजू कुमार देवांगन ने 271 मतों के साथ बाजी मारी।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के कोषाध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे अमरनाथ कौशिक ने 433 मत के साथ सुनील कुमार सोनवानी 267 मत को हरा विजयी हुए। इसमें अवैध मत 13 करार दिए गए।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के ग्रंथालय सचिव पद हेतु तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें राजकुमार यादव को 343 मत, क्रांति कुमार श्रीवास को 220 मत, कमलेश कुमार श्रीवास को 140 मत मिले। 11 मत को अवैध करार दिया गया।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद में लक्षण प्रसाद पटेल 465 मतों के शांत विजयी रहे।


इसी तरह कार्यकारिणी के लिये छतराम साहू 521 मत, ज्योति वर्मा 507 मत, रीता पुलश्त 472 मत, रोमेश सिह ठाकुर 401 मत, खेम लाल किशोर 397 मत, रामेश्वर सिह कंवर 390 मत, कुल 6 लोग निर्वाचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button