राज्य समाचार

कलेक्टर और अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पठन

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पठान कराया। हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button