राज्य समाचार

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने रैली निकाल कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आज 5 अक्टूबर को रैली निकाल कर  ज्ञापन कलेक्ट्रेट रायपुर के राजस्व विभाग में पदस्थ लिपिक प्रदीप उपाध्याय के आत्महत्या के दोषी अधिकारियों पर एफ आई आर करने तथा उपरोक्त अधिकारियों पर निलंबन की मांग को लेकर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के  नाम अपर कलेक्टर अरविन्द कुमार एक्का जिला प्रशासन को सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग के पदाधिकारियों ने सौंपा एवं एफ आई आर तथा निलंबन की मांग की गई।

मृतक से प्राप्त सुसाइड नोट में अधिकारी स्तर के तीन अधिकारियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, एवं ब्राह्मण समाज को अपमानजनक और जाति सूचक असंवैधानिक भाषइस संबंध मेें तीन बार शिकायत प्रत्यक्ष जाकर कराई गई लेकिन कोई कार्य वाही नहीं हुई, अधिकारियों का प्रताडऩा जारी रहा, जिसके कारण आत्म हत्या जैसा कठोर कदम  मजबूर होकर उसने उठाया। इस प्रकरण पर सर्व ब्राह्मण समाज, सभी धर्म जाति, कर्मचारी व अधिकारी वर्ग में आक्रोश पैदा किया है सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि मृतक प्रदीप उपाध्याय को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में उक्त अधिकारी स्तर को जो इस में शामिल हैं उन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एफ आई आर के साथ निलंबन की कार्यवाही की मांग रखी है और एडिशनल एस पी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके इस संपूर्ण मामले की जांच कराई जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि यदि जल्द इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा  आज के ज्ञापन सौंपने पश्चात अपने विचार प्रभुनाथ मिश्रा, शशि कांत तिवारी, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वा, राकेश शुक्ला, श्रीकांत सपरे, नागेंद्र पांडे, अजय शर्मा ने अपने विचार रख कर संबोधित किया और मृतक प्रदीप उपाध्याय के प्रति दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सरयु पारीण ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ सरयु पारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थानी गौंड ब्राह्मण समाज, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज,  पंजाबी ब्राह्मण समाज,उत्कल ब्राह्मण समाज, तेलुगु ब्राह्मण समाज , मैथिल ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, सारस्वत ब्राह्मण समाज, जिझौतिया ब्राह्मण समाज, सहित समस्त ब्राह्मण समाज इस अवसर पर उपस्थित थे, कार्य क्रम में शशिकांत तिवारी, राकेश शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा, प्रभु नाथ मिश्रा, रामलखन मिश्रा, अजयशर्मा, कुलकर्णी जी,  आशीष त्रिपाठी, हेमंत तिवारी,लक्ष्मी कांत तिवारीदीपक मिश्रा,  विश्वनाथ पाणिग्रही, सुमंत सत्पथी, समिति शर्मा ,अभिषेक पांडे,  लीना दुबे, सरोज चौबे,ज्योति शर्मा ,श्रीकांत सपरे,राजीव चौबे , महेश दुबे,दिनेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, सुधीर दीक्षित, अतुल अवस्थी, नीरज शुक्ला विभा मिश्रा, मनोज तिवारी, मृदुला शुक्ला,अमित मिश्रा, रामेश्वर शर्मा,हिमांशु त्रिपाठी , ब्रह्म तिवारी,बृजमोहन *तिवारी* , गिरीश पालेकर, नंदकिशोर शर्मा, लक्ष्मीनारयन विश्वा, नागेंद्र पांडे, अम्बिका प्रसाद तिवारी, मंजरी दुबे, समीर त्रिपाठी, रामेश्वर शर्मा, सतीश पांडे, माणिक मिश्रा, अनिल शुक्ला, विनोद शर्मा, विजय शुक्ला, अरविंद तिवारी, विवेक शर्मा, राजेंद्र पंडा,रमेश शर्मा , मुकेश तिवारी, निकिता शर्मा, योगेंद्र पांडे, सहित समस्त ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग के पदाधिकारियों एवं सदस्य गण उपस्थित थे ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button