राज्य समाचार

केवीके में कृषि मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

सुकमा। डायरेक्टर अटारी के निर्देशानुसार एवं निदेशक विस्तार सेवाएँ के मार्गदर्शन में आईसीएआर ,पूसा, नई दिल्ली में 109 किस्मों के विमोचन के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र,  सुकमा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें 25 कृषि मित्रों ने भाग लिया, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम सहायक ( मछली पालन) डॉ. संजय सिंह राठौर ने मछली पालन,  विषय वस्तु विशेषज्ञ ( कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. परमानंद साहू ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों में कृषि यंत्रों का उपयोग, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पादप रोग विज्ञान) राजेन्द्र प्रसाद कश्यप ने धान फ़सल  में रोग नियंत्रण के उपाय तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर ने  कृषि में उत्पादन,  उत्पादकता और आय बढ़ाने में नई नई विकसित सभी फसलो की किस्मों की विशेषताएं और उपयोगिता पर जानकारी दी।  इस कार्यक्रम में केंद्र वरिष्ठ अनुसंधान इंद्रपाल साहू के साथ साथ सभी कर्मचारी रंजना,  जुनकी , अर्जुन  बुधराम, सुखमन सहित अन्य उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button