15/04/2026

लर्निंग लाइसेंस शिविर 7 अगस्त को

0

जशपुरनगर । कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से कोतबा के नगर पंचायत भवन कार्यालय के सभागार में 7अगस्त को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है।

जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि में 07  अगस्त 2024 बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेवसाईट  parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं 07 अगस्त 2024 का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर कोतबा के नगर पंचायत भवन कार्यालय के सभागार में उक्त तिथि को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News