राज्य समाचार

सिपेट रायपुर में 300 लोगों को दिया जाएगा रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण

अम्बिकापुर। केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस.ई.सी.एल.(एस.ई.सी.एल.) बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 300 जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उक्त जानकारी देते हुए सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि आवेदकों के चयन हेतु 01 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, 02 अगस्त को जनपद सभाकक्ष लखनपुर और 03 अगस्त को जनपद सभाकक्ष मैनपाट में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-टूल रूम, मशीन ऑपरेटर और प्रोग्रामर – सी.एन.सी. मिलिंग, के 06 माह के कोर्स में प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 28 वर्ष होना चाहिये (अ.जा./अ.जा. अ.ज.जा. हेतु 05 वर्ष तथा अ.पि.व. हेतु 03 वर्ष की छूट)। इच्छुक उम्मीदवार 10वीं की अंक सूची, आधार कार्ड की प्रति, छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button