राज्य समाचार

ब्रेकिंग कोरबा: ट्रक और बस में भिड़ंत घायल यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

कोरबा,24 जुलाई 2024।कोरबा चौकी-मोरगा के पास ट्रक और बस में भिड़ंत यात्रियों को मामूली चोट 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार आज कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में आज बुधवार की तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया, बताया जा रहा है की यात्री बस क्रमांक CG.07. CP. 9909 (नवीन बस) जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर दुर्ग भिलाई के लिए जा रही थी, इस दौरान बागों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हाईवे पर खड़ी एक कोयला से लदी ट्रक क्रमांक CG.22.J.3891 से जा टकराई।

Oplus_0

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस की तस्वीरें देखकर बड़ी अनहोनी की आशंका हुई परंतु सभी यात्री सुरक्षित है, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

चुकीं घटनास्थल पर बारिश और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सभी यात्रियों को डायल – 112 वाहन एवं हाईवे एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी सुझबुझ के साथ यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य स्थान केलिए रवाना किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button