राज्य समाचार
एसबीआई बैंक द्वारा ग्राम बरगाही में किया पौधरोपण
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बैंकर्स द्वारा जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बरगाही में पौधरोपण किया गया। सभी ने पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक वरूण शुक्ला, सहायक संचालक शिक्षा संगीता राव, शाखा प्रमुख वजीर कुरैशी, उप सरपंच मनीष साहू सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
