डॉ रमन के परिवार में शोक की लहर, बहन इला कल्चुरी के पति महेन्द्र कल्चुरी का निधन
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के घर से शोक की खबर प्राप्त हुई है। जिसमें उनके पति और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी के दिवंगत होने का समाचार मिला है।

महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। महेंद्र कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें बेटा साकेत – बहु शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु – बहु कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका हैं। 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी का अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Live Cricket Info
