देश विदेश

दस्ताना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, छह श्रमिकों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के वालुज औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी की इकाई में भीषण आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में आग रात करीब सवा दो बजे लगी, जिसके कारण वहां सो रहे कुछ कर्मचारी जाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्म भाप से उनकी नींद खुली और वे अपनी जान बचाने के लिए भागे। बंद फैक्ट्री परिसर में सो रहे श्रमिकों ने आग लगने की सूचना दी।

कंपनी के निकास बिंदु पर आग लगने के कारण श्रमिकों को बाहर निकलने से रोक दिया गया, लेकिन कुछ लोग पेड़ का सहारा लेकर सुरक्षित निकलने सफल रहे। पंद्रह कर्मचारियों को हालांकि बचा लिया गया है। रविवार सुबह आग लगने की सूचना मिलने के बाद छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है और आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन विभाग के आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘हमारे अधिकारी फैक्ट्री में प्रवेश कर गए है और छह श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’ उधर, जीएमसीएच सूत्रों के मुताबिक, छह जख्मी लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने लाया गया था, जिन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश श्रमिक बिहार के निवासी हैं और मृतकों की पहचान मुस्ताक शेख (65), कौशर शेख (32), इकबाल शेख (18), काकनजी (55), रियाजभाई (32), और मार्गस शेख (33) के तौर पर हुयी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button