राज्य समाचार

दो नाबालिग बहनों को बलात्कार करने की मिली धमकी, घर से निकलना हुआ मुश्किल. पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

कोरबा- कोरबा में दो नाबालिग बहनों को दो युवक ने बलात्कार करने की धमकी दी है, बदमाशों की धमकी से डरी सहमी बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है.

मामला कोरबा जिले के मानिकपुर डिपरापारा का है जहां निवासरत दो बहनों ने अपने आपबीती सुनाते हुए बताया कि निवासी-मानिकपुर डीपरापारा कोरबा तहसील व जिला कोरबा छ०ग० की रहने वाली हूँ। मेरे निवास स्थान पर दिनांक-27.12.2023 को समय सुबह लगभग 11:00 बजे के करीबन जब मेरा मंगेतर अभय चौहान जो कि मेरे निवास स्थान पर मुलाकात के लिए आया था, और मुझसे व परिवार वालो से मुलाकात करके वापस जा ही रहा था कि मेरे निवास स्थान के बाहर खडे विनय बंजारे तथा आयुष रात्रे के द्वारा मेरे मंगेतर अभय चौहान के साथ गाली गलौच करते हुए धमकी चमकी करने लगे, तब उक्त दोनो लडको के धमकी चमकी से अभय चौहान पुनः निवास स्थान पर लौटकर मुझे व मेरी बहन को बताया कि, घर के बाहर रास्ते में दो युवक मुझे रोककर मेरे साथ गाली गलौच और धमकी चमकी कर रहे हैं, तब मैं और मेरी बहन प्रिया चौहान अपने निवास स्थान से निकलकर उक्त दोनो युवक को पुछे कि तुम लोग इन्हे क्यों धमका रहे हो.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तब विनय बंजारे तथा आयुष रात्रे के द्वारा मुझसे व मेरी छोटी बहन को अपमानित करते हुए गाली गलौच किया गया. रूको तुम दोनो बहनो की औकात दिखाते है कहते हुए मेरे व मेरी बहन (उम्र लगभग 16 वर्ष) के हाथ बॉह को पकड़ते हुए बूरी नियत से हमारे साथ छेड़खानी करने लगे, तब हम दोनो के द्वारा अपना बीच बचाव करते हुए वहाँ से भागने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा हमारे साथ धक्का मुक्की कर हाथ मुक्के से जानवरो की तरह मारपीट किया गया.

दोनो बहनो के साथ बलात्कार करने की धमकी दिया गया। आरोपीगण के द्वारा मेरे व मेरे बहन के साथ मारपीट किये जाने से हमारे शरीर में चोटे भी आई है.

 

यदि हम दोनो बहनो के द्वारा संबंधित आरोपित व्यक्तियो से अपना बीच बचाव नही किये होते तो निश्चित ही दोनो आरोपी के द्वारा हमारे साथ अनिष्ट घटना कारित कर दिया जाता.

 

विनय बंजारे तथा आयुष रात्रे जो कि आदतन ही अपराधी किस्म के व्यक्ति है जो कि आये दिन ही अपराधिक मामलो में संलिप्त रहते है, जिस कारण से दोनो व्यक्ति और भी प्रबल इच्छा से निरंतर ही मुझे व मेरी बहन को धमकी चमकी देते चले आ रहे है जिससे मेरा व मेरी बहन का अपने निवास स्थान से निकलना भी मुश्किल हो गया है.

इस संबंध में पीड़ित बालिकाओं ने संबंधित दोनो व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाई करने की मांग की है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button