राज्य समाचार

कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आने से आरक्षक की हुई मौत, एक गंभीर

Spread the love

कोरबा. कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक में सवार एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरा अरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने तत्काल घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया, व इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज दीपका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिवरता नोनबिर्रा में हुआ है। इस भीषण हादसे में पुलिस आरक्षक अवधेश सिंह का मौत हो गई जबकि उसके एक साथी आरक्षक हेम सिंह गंभीर रूप से घायल है। ये दोनों रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ थे और अपने गृह ग्राम आए हुए थे। दीपिका पुलिस थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृतक आरक्षक के परिजनों को 50 हजार की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं घायल आरक्षक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button