राज्य समाचार

दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामला : बाल संरक्षण अधिकारी की सेवा समाप्त, नोटिस का संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

Spread the love

कांकेर. शहर के दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामले में बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को हटा दिया गया है. कलेक्टर ने बाल सरंक्षण अधिकारी (संविदा) पद से रीना की सेवा समाप्त कर दी है. आपको बता दें कि इस मामले में पहले ही दत्तक ग्रहण केंद्र के महिला प्रोग्राम मैनेजर की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं बाल संरक्षण अधिकारी रीना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.नोटिस का जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई. इसके अलावा बच्चों से दुर्व्यवहार की जानकारी होने के बाद भी उच्च अधिकारियों को सूचित करना नहीं पाया गया. इसके चलते रीना लारिया की सेवा समाप्त कर दी गई. आपको बता दें कि 4 एवं 5 जून के बीच दत्तक केंद्र में बच्चों से मारपीट करते हुए प्रोग्राम मैनेजर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया.

123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button