राजनीतीराज्य एव शहर

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले -‘मोदी सरकार आवाज को दबाने और..’

23.03.23| पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. मरकाम ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता. हम सत्य के साथ में हैं. राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, करोड़ों भारतीयों की आवाज राहुल गांधी उठाते हैं. मोदी सरकार आवाज को दबाने और डराने का प्रयास कर रही है. 2019 लोकसभा चुनाव में नीरव मोदी ललित मोदी, मेहुल चौकसी, मोदी सरनेम वाले देश से भाग रहे हैं, इस देश की गाढ़ी कमाई का पैसा लेकर भाग रहे हैं. राहुल गांधी ने गलत क्या कहा है?

हम गांधी जी के अनुयाई हैं, गांधी जी हमेशा सत्य के साथ चले हैं. कांग्रेस जन भी सत्य के साथ चले हैं, मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी ने सत्य कहा है, नीरव मोदी ललित मोदी को भगाने का काम मोदी सरकार ने किया है. कोर्ट के डिसीजन का हम सम्मान करते हैं. ऊपर कोर्ट भी है. हम हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. सत्य की जीत होगी सत्य के साथ में कोर्ट का निर्णय आएगा.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button