17/04/2026

अनोखी शादी, दूल्हे ने एक मंडप में एक साथ दो युवतियों संग लिए सात फेरे

0

10.06.22, कोंडागांव। एक अनूठी शादी में एक शख्स ने एक साथ एक मंडप पर दो युवतियों से फेरे लिया. इस शादी की खास बात यह है कि दोनों युवतियों की रजामंदी थी. पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल का है. दरअसल, ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में शादी हुई है. जहां दूल्हा शादी से पहले ही दो बच्चों का बाप बन गया है. गोद में दो बेटियों को लेकर एक ही मंडप पर शख्स ने अपनी पत्नियों से शादी की. दूल्हे ने कहा दोनों से प्यार हुआ, तो शादी कर लिया. अब जीवन भर दोनों को साथ दूंगा. बता दें कि ईरागांव थाना अंतर्गत ग्राम उमला निवासी रजनसिंह पिता सुखराम सलाम जो पहले ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम से विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद समाज के बीच सगाई हुई. तब से लड़की लड़का के घर रहने लगी. कुछ माह बाद एक बच्ची पैदा हुई. इसी बीच रजनसिंह को आंवरी निवासी सन्नो बाई गोटा के साथ भी प्रेम हो गया. सन्नो और रजनसिंह का प्रेम इतना आगे बढ़ गया कि एक बच्चे का भी जन्म हो गया. युवतियों से प्रेम संबंध के चलते बिना शादी किए दोनों युवतियों को बेटियां हो गई.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News