राष्ट्रीय खबरें

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र में मंच पर बेहोश हुए

Spread the love

मुंबई। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक गडकरी यहां राहुरी विद्यापीठ के कन्वोकेशन समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। जिस समय गडकरी बेहोश हुए उस समय राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने गडकरी को गिरने से पहले ही संभाल लिया।
जिस समय गडकरी बेहोश हुए उनका भाषण संपन्न हो चुका था और राष्ट्रगीत चल रहा था। हालांकि वहां मौजूद राज्यपाल ने उन्हें संभाल लिया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button