August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडीथाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज देर शाम अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

छत्‍तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज छग के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इससे पहले सोमवार शाम को आई अंधड़ व बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी रायपुर में रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म मुंगेली रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तपिश के बाद मंगलवार शाम को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व हल्की बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह रहेगा। दोपहर तपेगा और शाम को हल्की वर्षा होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close