17/04/2026

बिलासपुर जिला अस्पताल में समय से न पहुंचने पर 32 डॉक्टरों को नोटिस जारी,

0

जिला अस्पताल का ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होता है। लेकिन 32 डाक्टर एक घंटे विलंब से सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। इसे सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लेट आने वाले 32 डाक्टर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

रोजाना ओपीडी सुबह नौ बजे से संचालित होता है। ऐसे में मरीज तो इलाज करवाने के लिए सुबह नौ बजे से पहुंच जाते हैं। लेकिन, डाक्टरों का लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में अक्सर ओपीडी की शुरुआत सुबह 10 से हो पाती है।चेतावनी देने के बाद भी डाक्टर समय पर नहीं आ रहे थे। वही सोमवार को इस लेटलतीफी को सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। इसके बाद तत्काल देरी से आने वाले सभी डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News