राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग का भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में एमओयू

Spread the love

रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब देश और दुनिया में अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ एमओयू किया है।

एमओयू के बाद अब देश और दुनिया में होने वाले कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी कलाकरों को भी प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा, जो देश और दुनिया के साथ राज्य का सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में अब तक राज्य के 2 हजार 25 कलाकार और 443 कला दल रजिस्टर्ड है। जिन कलाकरों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे सीजीकल्चर डाट इन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस संस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का उपक्रम है। ये संस्था विश्व स्तर पर भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इसके तहत विश्व के अन्य देशों में कला, संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम कराए जाते हैं।

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि विदेश से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कोई भी जानकारी आएगी तो हमें भी अब सूचित किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button