राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में दर्दनाक हादसा : कोटा से बारात जा रही कार चंबल नदी में गिरी; दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत

Spread the love

जयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान के कोटा में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश शादी के लिए जा रहे थे, तभी कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में बारातियों की कार चंबल नदी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार दुर्घटनाग्रस्त तब हुई, जब उनके चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह राजस्थान के कोटा जिले में एक नदी में गिर गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी कार सवार शादी में उज्जैन जा रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा के एसपी ने बताया कि बारात राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गांव से मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही थी. उन्होंने कहा, “नींद के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हो गया.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, चंबल नदी में कार के गिरने से दूल्हे समेत नौ बारातियों की मौत बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. कलेक्टर से बात की है और स्थिति का आकलन किया है. मेरी गहरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. भगवान उन्हें दुख को सहने की शक्ति दें. मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.”

विश्व बैंक ने पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में हर साल विश्व स्तर पर 4.5 लाख से अधिक ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसमें 4.5 लाख से अधिक लोग अपंग हो जाते हैं और इसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद का 3.14 प्रतिशत तक नुकसान होता है. (ndtv.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button