छत्तीसगढ़

साहू संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन

Spread the love
Listen to this article

रायपुर-बालोद। साहू संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनका हाल-चाल जानने सीएम भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हास्पीटल पहुंचे थे। उनके निधन से प्रदेश भर में साहू समाज में शोक की लहर है। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्व‍. अर्जुन साहू के गृहग्राम गुरुर पहुंचे हैं। गृहमंत्री ने स्व. साहू के कार्यों को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। गृहमंत्री ने कहा है कि समाज और प्रदेश ने एक अच्छे और नेक इंसान को खोया है। गृहमंत्री ने स्व. साहू के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना जताई है। गृहमंत्री के साथ स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा भी गुरूर पहुंची हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी स्व. साहू के निधन पर दुख जताते हुए उनके निधन को बड़ी सामाजिक क्षति बताया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button