17/04/2026

मारे गए नक्सलियों में मास्टर ट्रेनर ताती भीमा भी

रायपुर। साकलेर के जंगलों में कल मुठभेड़ में जो आठ नक्सली जो मारे गए उसे पुलिस प्रशासन बड़ी सफलता मान रहा है। मारे गए लोगों में ताती भीमा का भी नाम है जो नक्सलियों को मास्टर ट्रेनर था। कल शाम मुठभेड़ खत्म होने के बाद एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें ताती भीमा नक्सली साथियों को घने जंगलों में ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है। वह ट्रेनिंग देते हुए गोंडी भाषा में बोलते दिख रहा है कि पीछे से पकड़कर सीधे सीने पर वार करो जान वहीं होती है। पुलिस के मुताबिक ताती भीमा सुकमा जिले के गगनपल्ली क्षेत्र का रहने वाला था। उसे पूरे दंडकारण्य क्षेत्र में ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मिली हुई थी। दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी में वह डीवीसी सदस्य के रूप में काम कर रहा था। मारे गए लोगों में छह महिला नक्सली थीं। इनमें से एक की पहचान डिवीजनल कमेटी की सदस्य राजे के रूप में हुई है। भीमा व राजे पर दस-दस लाख का ईनाम था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News