राज्य समाचार

राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

48 शिक्षकों और 08 विद्यालयों को किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

रायपुर/ शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में कल 05 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से राजभवन के दरबार हाॅल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 44 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 8 उत्कृष्ट शालाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 के लिए चयनित 44 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर के दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्राथमिक शाला को 10 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल को 15-15 हजार और हायर सेकेण्डरी स्कूल को 25 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button