राज्य समाचार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवती ने पुलिस पर उठाए सवाल

Spread the love

बिलासपुर।   सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्रेम संबंध और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मध्यप्रदेश के लखनादौन निवासी सौरभ कुमार जैन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। वर्ष 2024 में बिलासपुर में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने और उसके बच्चों को भी अपनाने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीड़िता का दावा है कि आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है, इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती के अनुसार, आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लखनऊ भी गई थी, लेकिन वहां से बिना गिरफ्तारी लौट आई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे धमकियां दे रहा है। इस संबंध में उसने पुलिस को अलग से शिकायत भी दी है। युवती का कहना है कि वह TI, सीएसपी और एसएसपी कार्यालय में कई बार गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक उसे अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली है।

तीन मोबाइल नंबर सक्रिय होने का दावा

पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी के तीन मोबाइल नंबर अभी भी सक्रिय हैं और उनकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से वह परेशान है। पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button