राज्य समाचार

अधिकारी ने कार से रौंदा 2 महिलाओं की मौत

Spread the love

 

बिलासपुर।  जिले के तखतपुर में ‘सीएमओ’ लिखे स्कोडा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना जरहागांव थाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इसमें शामिल होने के बाद लौटते समय तखतपुर नगर पालिका सीएमओ अमरेश सिंह अपने साथी के साथ स्कोडा कार से तखतपुर लौट रहे थे।इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास उनकी कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए। अब उनकी कार क्षतिग्रस्त हालत में नगर पालिका खड़ी मिली है। सीएमओ भी गायब हैं। हादसे के समय बाइक पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (32), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से किरण बांसोड़ और हेमलता साहू की मौत हो गई, जबकि भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button