राज्य समाचार

अब रोजगार पर होगा जनसंवाद, जनजागरण जनआवाज़ और बड़ा जन आंदोलन

Spread the love

“कोरबा का युवा जागेगा, तभी भविष्य बदलेगा”

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क शुरू करेगा ‘स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता‘ जनहित मुहिम

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

विशेष संपादकीय | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क

कोरबा।   यह केवल नौकरी का मुद्दा नहीं है। यह कोरबा की नई पीढ़ी के भविष्य, सम्मान और समान अवसर का प्रश्न है।

वर्षों से औद्योगिक विकास की कीमत कोरबा की जनता अपने स्वास्थ्य, पर्यावरण, भारी ट्रैफिक, धूल-धुएँ और सामाजिक दबाव के रूप में चुकाती आ रही है। ऐसे में यदि स्थानीय योग्य, शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसरों में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल रही है, तो यह प्रश्न केवल कुछ परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे जिले का है।

इसी उद्देश्य से ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क आज एक व्यापक “स्थानीय युवाओं को रोजगार  में प्राथमिकता” जनहित मुहिम प्रारंभ करने की घोषणा करता है।

यह किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शी नीति के पक्ष में अभियान है

हमारा उद्देश्य किसी कंपनी, कर्मचारी या बाहरी राज्य के नागरिक के विरुद्ध वातावरण बनाना नहीं है।

हमारी मांग केवल इतनी है कि—

 

समान योग्यता होने पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिले।

 

यदि किसी विशेष तकनीकी पद के लिए स्थानीय उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तब नियमानुसार बाहरी भर्ती की जाए।

 

यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार के भेदभाव की शिकायत हो, तो उसकी निष्पक्ष जांच हो।

अब जुड़ेगा पूरा कोरबा।  यह अभियान किसी राजनीतिक दल का नहीं होगा।

यह अभियान होगा— 

 

कोरबा के युवाओं का।   

विद्यार्थियों का। 

बेरोजगार इंजीनियरों और आईटीआई युवाओं का।

श्रमिक परिवारों का।

व्यापारी वर्ग का।

सामाजिक संगठनों का।

बुद्धिजीवियों का।

पत्रकारों का।

जनप्रतिनिधियों का।

और प्रत्येक जागरूक नागरिक का।

हम सर्वदल, सर्वसमाज और सर्ववर्ग  से इस जनहित अभियान में रचनात्मक सहयोग की अपील करते हैं।

हमारी प्रमुख मांगें

✔ स्थानीय योग्य युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता मिले।

 

✔ भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनाई जाए।

 

✔ पिछले वर्षों की भर्ती का सार्वजनिक विवरण जारी किया जाए।

 

✔ जिला प्रशासन, श्रम विभाग और रोजगार कार्यालय संयुक्त समीक्षा करें।

 

✔ कंपनी स्थानीय युवाओं के लिए नियमित कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार शिविर आयोजित करे।

 

✔ स्थानीय रोजगार नीति सार्वजनिक की जाए।

जनप्रतिनिधियों से खुली अपील

हम जिले के सभी विधायक, सांसद, मंत्री, महापौर, जिला पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि वे इस विषय को विधानसभा और संसद में प्रमुखता से उठाएं।

आज आवश्यकता राजनीति की नहीं, बल्कि कोरबा के भविष्य की है।

जिला प्रशासन से अपेक्षा

जिला प्रशासन इस विषय पर सभी पक्षों—उद्योग, श्रम विभाग, रोजगार कार्यालय, जनप्रतिनिधियों और युवाओं—के साथ खुला संवाद आयोजित करे तथा यदि आवश्यक हो तो तथ्यों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कराए।

वेदांता-बालको प्रबंधन से अपील अब तो जागो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करों

हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि कोरबा के भविष्य के पक्ष में है।

✔ स्थानीय योग्य युवाओं को प्राथमिकता मिले।

✔ भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बने।

✔ रोजगार नीति सार्वजनिक हो।

✔ युवाओं की बात सुनी जाए।

कोरबा की आवाज़ अब अनसुनी नहीं रहनी चाहिए।

यदि कंपनी स्थानीय युवाओं के हित में पहले से प्रभावी कदम उठा रही है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा करे। यदि सुधार की आवश्यकता है, तो स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास को मजबूत करे।

जनता से आह्वान

यदि आप भी मानते हैं कि—

“पहले स्थानीय योग्य युवा, फिर बाहरी भर्ती” तो इस जनहित मुहिम से जुड़िए।  अपनी बात तथ्यों, दस्तावेज़ों और सुझावों के साथ हमारे पास भेजिए।
हमारे नंबर 9755588088 पर वाट्स अप करें।  आइए, संवाद, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर कोरबा के युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क की जनहितैषी मुहिम

 

स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता

 

युवा जुड़ेगा — कोरबा आगे बढ़ेगा।

 

रोजगार में पारदर्शिता — विकास में सहभागिता।

 

जनता की आवाज़, युवाओं के अधिकार की लड़ाई।

 

आइए, इस जनहित अभियान से जुड़ें। 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button