राज्य समाचार

अवैध मदरसे को बुलडोजर से ढहाया गया

Spread the love

भिलाई । भिलाई नगर पालिक निगम ने राधिका नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित मदरसे को जमींदोज कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने यह कदम उठाया। इस दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, राधिका नगर के जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है। इस भूमि को मुक्त कराने के लिए पूर्व में अवैध कब्जाधारियों को कई बार बेदखली के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जगह खाली नहीं की गई। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी किए थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button