राष्ट्रीय खबरें

असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त 5 जवान शहीद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

Spread the love

रायपुर ।  AN-32 Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 वीर जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में शहीद होने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना ने सभी जवानों को कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाला वीर योद्धा बताया है। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के पांच वीर जवानों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति समर्पित इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना और संबंधित एजेंसियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं देशभर के राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य संगठनों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button